*नगर पंचायत कछौना पतसेनी का मोहल्ला ठाकुरगंज में गरीबों को वितरित किए गए कंबल*

*कछौना, हरदोई।* नगर पंचायत कछौना पतसेनी के मोहल्ला ठाकुरगंज में स्थित पार्क में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला द्वारा गरीब असहाय आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग जनों को शीत लहर व ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। विधायक ने कहा सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इस ठंड के मौसम में कोई व्यक्ति को रात खुले आसमान के नीचे यापन न करनी पड़े, इसलिए नगर पंचायत में रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है, जहां रजाई गद्दा बिस्तर की व्यवस्था की गई है। वही नगर पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई। नगर के वृद्धजन, दिव्यांग, विधवा, पुरुष, महिलाएं, कंबल पाकर इस शीत लहर में राहत की सांस ली। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने कहा वह नगर के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत हूं।

इस अवसर पर सभासदगण, प्रबुद्धजन, अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, लिपिक जय बहादुर सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Related posts

Leave a Comment