उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में निर्भीक व बेबाक बयानों के लिए चर्चित विधायक श्याम प्रकाश ने उठाई मांग यदि पंचायत चुनाव टलते हैं? तो सरकारी कर्मचारी / अधिकारी को प्रशासक नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को ही बनाया जाना चाहिए प्रशासक विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर ही होने चाहिए ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रह सके विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि यदि किन्हीं कारणवश पंचायत चुनाव संपन्न कराने में देरी हो तो, ग्राम पंचायत में प्रधान, क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष को ही नए चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में नामित किया जाना चाहिए। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि गौसेवा हो पूरी तरीके से ईमानदारी पूर्ण, पारदर्शितापूर्ण व भ्रष्टाचार मुक्त गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति देने से लेकर गौशालाओं के निर्माण पूरा होने तक, गौशालाओं के संचालन में भ्रष्टाचार हो पूरी तरीके से बंद, व भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वालों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई सरकारी गौशालाओं में भूसा, चारा व दाना आपूर्ति के नाम पर फर्जीफिकेशन कर सरकारी धन हड़पने वालों के विरुद्ध हो समयबद्ध कठोर करवाई । Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040912 March 14, 2026 admin Read More