हिट एंड रन कानून में बदलाव के बाद वाहन चालकों ने हरदोई जनपद भर में चक्का जाम कर दिया है। दूसरे दिन भी वाहन चालक हड़ताल पर हैं और जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन वाहन चालकों की हड़ताल के बाद पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल की भी कमी आ गई है जिसके चलते कई टंकियां पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। हरदोई में कटरा बिल्हौर हाईवे को वाहन चालकों ने जाम कर दिया, लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर भी जाम लगाया गया इसके अलावा…
Read MoreMonth: January 2024
बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, रात में दोस्तों के साथ की थी न्यू ईयर की पार्टी, सुबह घर में लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई। टड़ियावां इलाके में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक रात में दोस्तों के साथ न्यू इयर की पार्टी करने गया था। इसके बाद वह घर आकर सो गया। सुबह जब लोगों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर ग्रामीणों ने घर में झांककर देखा तो छात्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का किया गया आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम कुईया में सांसद जय प्रकाश रावत द्वारा यात्रा कार्यकम का शुभारम्भ किया गया। सांसद द्वारा कार्यकम स्थल पर कृषि, आगनवाडी, स्वास्थ्य विभाग के स्टालो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को स-समय योजनाओं का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोडना है। इसको ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री जी द्वारा कई योजनाये संचालित की गई । पी०एम० किसान योजना देकर किसानो का सम्मान बढाया है।…
Read Moreपुलिस अधीक्षक ने शहर मे पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कोतवाली शहर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं व्यापारियों, दुकानदारों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्र0नि0 कोतवाली शहर व प्र0नि0 यातायात सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
Read Moreस्वर्गीय शिवराज सिंह सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे:-विधानसभा अध्यक्ष
मल्लावां स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रख्यात शिक्षाविद स्व० शिवराज सिंह व डॉ आलोक नीलू की पुण्य स्मृति में निःशुल्क हाईब्रिड बीज वितरण, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व मोतियाबिंद ऑपरेशन, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा निःशुल्क ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू द्वारा किया गया। माननीय विधायक ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने स्व० शिवराज सिंह व आलोक नीलू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read Moreखजोहना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजित
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा खजोहना में मंगलवार को जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर की, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। ग्राम सभा में विभिन्न विभाग पूर्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, सिंचाई विभाग आदि के स्टाल लगाए गए…
Read Moreनिवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी सफाअत हुसैन का भाजपा नेता प्रशान्त पाण्डेय व उनके कार्यकर्ताओ द्वारा संडीला सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत किया गया
सफाअत हुसैन जी (निदेशक वफ विकास निगम उत्तर प्रदेश / निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी)तत्पश्चात अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यक समुदाय के हित में आवश्य विषयों पर चर्चा की इसी दौरान किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे हडताल के समर्थन में प्रदर्शन के समय सूचना पाए सैकड़ों प्रदर्शनकारियो द्वारा सर्किट हाउस का घेराव किया गया जिसमें प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियो को रोकने के लिए भारी पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा इसी भारी पुलिस बल के बीच माननीय सफाअत हुसैन जी (निदेशक वफ…
Read Moreआपदाओं से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आशा बहु को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
जनसामान्य को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरदोई के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल/डिग्री कॉलेज एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दसवें दिन दिनांक 02.1.2024 जनपद हरदोई के विकास खण्ड बावन और भरखनी में बावन के 324, भरखनी के 290 ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आशा बहुओ को ब्लॉक सभागार में मास्टर सौरभ गुप्ता, इतिशा गुप्ता, पंकज त्रिवेदी और अभिषेक पाठक द्वारा आपदा प्रबंधन चक्र,…
Read Moreजिलाधिकारी के निर्देश पर, एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने, रात्रि में शहर में भ्रमण कर, ठंड से ठिठुर रहे गरीब निर्धन लोगों को बांटे कंबल, रैन बसेरों का किया निरीक्षण, सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को कंबल मिलने के बाद चेहरे पर आई मुस्कान
बीती रात इस ठिठुरती ठंड में, जिलाधिकारी के निर्देश पर, शहर में निकल पड़ीं एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला, उन्होंने नगर पालिका के द्वारा बनाए गए रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को देखा, तथा शहर में विभिन्न चौराहों पर जलाए गए अलावो को चेक किया, एसडीएम ने पूरे शहर में घूम घूम कर ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों को कंबल बांटे, इस कड़कती ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे । देर रात अचानक उप जिलाधिकारी सदर अपने आवास से अचानक शहर के मार्गो पर चल पड़ीं। कैनाल रोड…
Read More