हरदोई। पिहानी पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें दो शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि पिहानी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि शाहजहांपुर रेलवे पटरी के किनारे अर्जुन के पेड़ों के बीच बनी झोपड़ी में दो व्यक्ति अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे है।…
Read More