सीएम बिहार नितीश ने भी फ्री बिजली देने की बात कही लेकिन आज पीएम के बेहद खास और यूपी के बिजली मंत्री अरविंद शर्मा ने बिहार को झटका दे दिया बोले — “जब बिजली आएगी ही नहीं, तो फ्री क्या देंगे” यानी पहले बिहार खुद को चार्ज करे, फिर फ्री प्लान की उम्मीद रखे अब सवाल ये है कि गया गुरुग्राम बनेगा कैसे, जब पंखा ही नहीं चलेगा या फिर चुनावी वादे सोलर से चलेंगे और ज़मीनी सच्चाई डार्क मोड में रहेगी
Read MoreAuthor: admin
पहले दिया जहर,मौत होने पर प्रेमी ने हाथ.पैर बांधकर किया ऐसा घिनौना काम यार ही नहीं इंसानियत भी मार दी
ललितपुर । शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में बोरी में बंद मिले महिला के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला को उसके ही प्रेमी ने कीटनाशक दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर मौत के घाट उतारा था। आरोपी प्रेमी ने यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके सीखकर की थी हत्या। हत्या करने का कारण प्रेमिका द्वारा इंस्ट्राग्राम पर एक अन्य युवक से नजदीकी के चलते की गई थी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसतगुवां व मथुरा के मध्य शहजाद बांध के…
Read Moreऊर्जा मंत्री को नहीं करने दिए बांके बिहारी के दर्शनए मंदिर पहुंचते ही हंगामाण्ण्ण्द्वार पर लगा दिया पर्दा
वृंदावन । श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मंदिर आगमन पर सेवायतों और स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर की महिलाएं काली पट्टी बांधकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध जताया। विरोध के दौरान पुलिस पर महिलाओं से बदसलूकी करने के आरोप भी लगे हैं। सीओ सदर संदीप सिंह ने महिलाओं के हाथ से काली पट्टी पर लिखे स्लोगन छीन लिए। इस…
Read Moreगोरखपुर में नशीली दवाइयों के धंधेबाजों पर शिकंजा, ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित
गोरखपुर । नकली और नशीली दवाओं के धंधेबाजों पर मुख्यमंत्री की भृकुटी टेढ़ी हुई तो भालोटिया मार्केट में दो दिन से हंगामा मचा हुआ है। मंगलवार को औषधि प्रशासन विभाग के अनुसेवक मोहन तिवारी का निलंबन हुआ तो वहीं बुधवार को औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) राहुल कुमार भी निलंबित कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर पर औषधि अनुसेवक के इशारे पर कार्य करने और संदिग्ध व नशीली दवाओं की जांच नहीं करने के साथ ही नए ड्रग लाइसेंस के आवेदनों की जांच में लापरवाही समेत कई गंभीर आरोप हैं। पूरे मामले…
Read Moreलखनऊ – बाबा छांगुर पर ईडी का शिकंजा: 18 टीमें… 15 ठिकानों पर एक साथ छापा; खुल रहे कागजों पर दफन गहरे राज
लखनऊ । अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार तड़के छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए। ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और ब्रांदा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। वहीं लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार सीजीएम बलरामपुर कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है। सूत्रों की मानें तो…
Read Moreआईआईटी खड़गपुर से हरदोई की बेटी मानसी पाठक को डॉक्टरेट की उपाधि, ग्रामीण वायु प्रदूषण पर देश का पहला बड़ा शोध
हरदोई 16 जुलाई 2025:- हरदोई जनपद की मानसी पाठक, पौत्री वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाठक जी, भतीजी _वरिष्ठ पत्रकार हरदोई आज तक संवाददाता प्रशांत पाठक, पुत्री अचल पाठक एवं श्रीमती रमा पाठक (ग्राम प्रधान) को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध विषय था: “ग्रामीण भारत में वायुमंडलीय प्रदूषण : स्रोत, कारक, रुझान और निहितार्थ”, जो भारत में ग्रामीण वायु प्रदूषण पर किया गया पहला वैज्ञानिक और व्यापक अध्ययन माना जा रहा है। यह शोध आईआईटी खड़गपुर के…
Read Moreमायावती का बड़ा ऐलान: BSP सरकार बनने पर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मिलेगा कानूनी आरक्षण सुरक्षा और आर्थिक सहारा
लखनऊ, 15 जुलाई:बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की नई रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने साफ कहा कि “अब समय आ गया है कि सत्ता में भागीदारी का अधिकार फिर से बहुजन समाज को मिले।” मायावती ने ऐलान किया कि BSP सरकार बनने पर दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए निजी क्षेत्र में आरक्षण को कानूनी रूप मिलेगा, जिससे उन्हें नौकरी और शिक्षा में वास्तविक अवसर मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा पर विशेष ज़ोर…
Read Moreअखिलेश यादव का प्रदेश दौरा: युवा रोजगार, समाजवादी कार्ड और स्वास्थ्य को लेकर नए ऐलान
कानपुर, 15 जुलाई:समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और गरीबों को मुफ्त इलाज के वादों के साथ “समाजवादी नवसंकल्प यात्रा” के तीसरे चरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो हर जिले में ‘युवा हब’ बनेंगे जहाँ सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। “हमारा लक्ष्य है कि हर नौजवान को नौकरी मिले या व्यवसाय की सुविधा मिले, कोई भी खाली न बैठे।” इसके साथ उन्होंने ‘समाजवादी कार्ड’…
Read Moreजन संवाद से बदलाव की ओर: राहुल गांधी का ‘भारत नवचिंतन यात्रा’ में किसानों, छात्रों और मजदूरों से सीधा संवाद
नई दिल्ली, 15 जुलाई:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बिहार की राजधानी पटना से ‘भारत नवचिंतन यात्रा’ के तीसरे चरण की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत वे सीधे किसानों, छात्रों, महिला समूहों और दिहाड़ी मजदूरों से संवाद कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि “देश की असली ताकत ज़मीन पर काम करने वाला नागरिक है, और उसकी आवाज़ संसद तक पहुँचना चाहिए।” राहुल गांधी ने पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत में शिक्षा में समान अवसर, बेरोज़गारी और महंगी कोचिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा…
Read Moreशिक्षा, तकनीक और गांवों की तरक्की पर पीएम मोदी का ज़ोर, भारत को वैश्विक नेतृत्व देने की नई दिशा
नई दिल्ली, 15 जुलाई:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को आगे बढ़ाने के लिए तीन अहम क्षेत्रों—शिक्षा, तकनीक और ग्रामीण विकास—पर केन्द्रित कार्यक्रमों की शुरुआत की। ये घोषणाएं साफ दर्शाती हैं कि सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर बेहद गंभीर और सक्रिय है। प्रधानमंत्री ने आज देशभर के सरकारी स्कूलों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए “एक भारत डिजिटल स्कूल मिशन” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अगले एक वर्ष में 10,000 से अधिक स्कूलों में हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट बोर्ड, वर्चुअल लाइब्रेरी और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स…
Read More