
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की जनता ने बखूबी जान लिया है कि मोदी है तो सब मुमकिन है।
अपनी नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों पर लिए गए साहसिक निर्णय , देशहित व जनहित में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं , कराए गए विकास कार्यों की बदौलत नरेंद्र मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बन चुके है
:
नरेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री /पूर्व सांसद
मरियम टाइम्स न्यूज़ 98380 40912
हरदोई! हरदोई भाजपा के राष्ट्रीय नेता पूर्व मंत्री / पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष का सुपड़ा साफ हो जाएगा ,उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के नाम पर लामबंद होकर मतदान करेगी।
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी व नरेंद्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
हरदोई स्थित अपने पैतृक आवास पर” मरियम टाइम्स “”से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से चले आ रहे तमाम लंबित विवादास्पद मामलों का जिस साहसिक तरीके से निस्तारण कराने का काम मोदी सरकार ने किया है इसकी जितनी भी प्रशंसा प्रशंसा की जाए वह कम है।
##मरियम टाइम्स न्यूज़ 98380 40912##
श्री अग्रवाल ने कहा कि यही वजह है कि देश के विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव या लोकसभा चुनाव हुए हो इन सभी चुनाव में देश की जनता ने आंख मूंद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी ,उनके कुशल नेतृत्व व कामकाज के आधार पर ही भाजपा के पक्ष में मतदान करने वह विपक्ष को सिरे से नकारने का काम किया है।
विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा की मुद्दा विहीन व नेतृत्व विहीन विपक्ष ने अभी तक कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके चलते जनता उनकी तरफ आकर्षित हो।
उन्होंने कहा कि बीते संपन्न हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश , व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने विपक्ष को पूरी तरीके से नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को ही खुलकर समर्थन देकर इस बात का स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई-नई गाथा लिखने में जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि कृषि ,सिंचाई, बिजली ,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था ,ग्रामीण व नगरीय विकास, सड़क व एक्सप्रेस वे निर्माण के साथ ही महिला व बालिका सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने जितने भी उत्कृष्ट कार्य किए हैं उसके चलते पूरे उत्तर प्रदेश भाजपा के पक्ष में तेजी के साथ लहर चल रही है जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में निश्चित रूप से देखने को मिलेगा।
मरियम टाइम्स न्यूज़ 98380 40912
