अहिरोरी विकासखंड के संदाना गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

हरदोई! जनपद के अहिरोरी विकासखंड के संदाना गांव में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि अहिरौरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह उर्फ पन्ने सिंह थे ।
समारोह में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना ,स्वागत समारोह के बाद ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।
उक्त अवसर पर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड ,किसान सम्मान निधि ,किसान क्रेडिट कार्ड, गोद भराई ,स्वास्थ्य ,बाल विकास व कृषि विभाग की तमाम योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य भी किया गया
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मठ जुझारू व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पद पर तेजी के साथ अग्रसर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यक्रमों का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैग्रामीण क्षेत्र कीकी नई-नई गाथा लिखने में जुटा हुआ है।
ब्लॉक प्रमुख पन्ने सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की जनता ने एक नए भारत व प्रदेश की तस्वीर देखी है, श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कार्य जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है
उन्होंने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि उनके स्तर से जो भी संभव होगा वो बिना किसी भेदभाव व पक्ष पात के किया जायेगा।
उक्त अवसर पर प्रधान सुरेश चंद्र वर्मा , ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल पाल समेत सैकड़ों अन्यलोग भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment