

हरदोई! जनपद के अहिरौली विकासखंड के हास बरौली गांव में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि अहिरौरी ब्लॉक के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह उर्फ पन्ने सिंह थे ।
समारोह में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना ,स्वागत समारोह के बाद ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के कर्मठ जुझारू व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई-नई गाथा लिखने में जुटा हुआ है।
ब्लॉक प्रमुख पन्ने सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की जनता ने एक नए भारत व प्रदेश की तस्वीर देखी है।
उन्होंने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि उनके स्तर से जो भी संभव होगा विकासखंड के एक-एक गांव में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी और बिना किसी भेदभाव व पक्ष पात के विकास की रोशनी प्रत्येक गांव के गलियारे तक पहुंचेगी।
उक्त अवसर पर बरौली प्रधान प्रतिनिधि पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि अर्मी अनूप ,सर्वेश पांडे, राजीव सिंह भींटा दान व ग्राम विकास अधिकारी बरौली श्याम कुमार गौतम समेत सैकड़ों अन्यलोग भी मौजूद थे।
