
अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला के विराजमान होने तथा हरदोई के श्री राम जानकी हनुमत धाम में 30 जनवरी को श्री राघव सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष में नव दिवसीय राम कथा का आयोजन मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में किया जा रहा है । शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर व समाज सेविका निरमा देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस श्री राम कथा के मुख्य यजमान श्री बांके बिहारी जी, बाबा श्री विश्वनाथ जी होंगे। कथा के मुख्य आयोजक श्री हनुमान जी महाराज रहेंगे।
श्री राम कथा के सहयोग में श्री बांके बिहारी सरकार व श्री राघव सरकार के सभी अनन्य सेवक ,परिकर तथा भक्त होंगे। नवदिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ 21 जनवरी को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा मंगल कलश यात्रा श्री राम जानकी हनुमत धाम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मंदिरों मार्गो तथा चौराहों से होते हुए श्री राम जानकी हनुमत धाम पहुंचेगी, जहां पर व्यास पीठ पर रामचरितमानस पोथी को विराजमान किया जाएगा। श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर मंगलाचरण मानस महात्म की कथा के साथ,
22 जनवरी को सती चरित्र व शिव विवाह,
23 जनवरी को श्री राम कथा सुनने तथा गाने के महात्म की कथा
,24 जनवरी को श्री राम कथा जन्मोत्सव एवं उनकी बाल लीलाएं
,25 जनवरी को श्री राम जानकी विवाह,26 जनवरी को श्री राम वन गमन,27 जनवरी को श्री राम भरत मिलाप,
28 जनवरी को मां शबरी का भगवान राम के प्रति प्रेम व सुंदरकांड की कथा के मार्मिक प्रसंगों को श्रवण करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा ।
इसके अलावा 29 जनवरी को कथा के विश्राम दिवस पर भगवान श्री राम का राज्याभिषेक होगा । 30 जनवरी को श्री राघव सरकार की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जाएगा जिसमें प्रातः 9:00 बजे से विभिन्न प्रकार के आयोजन, ठीक दोपहर 12:00 बजे महा आरती तथा भंडारे का आयोजन होगा। जनपद वासियों को श्री राम कथा श्रवण कराने के लिए श्री राम कथा प्रेम मूर्ति श्री प्रेमभूषण महाराज जी के गुरु भाई अयोध्या धाम से पधार रहे परम पूज्य श्री सुखनंदन शरण जी महाराज की रसभरी मधुर वाणी में श्री राम कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। नवदिवसीय श्री राम कथा के मुख्य आकर्षण मंगल कलश यात्रा, प्रतिदिन विभिन्न रूपों में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियांँ तथा श्री व्यास जी महाराज का बच्चों के द्वारा स्वागत रहेगा। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम लला के प्रतिष्ठित होने के उपलक्ष में 1100 दीपोउत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह , भानु प्रताप सिंह, अखिल सिंह चंदेल ,आयुष सिंह, मुकुल सिंह आशा, मुकेश सिंह आशा,गजेंद्र सिंह चौहान, नीरज अग्रवाल , संदीप सिंह ,सुभाष वशिष्ठ, मंदिर आचार्य श्याम पाल आदि मौजूद रहे।
