
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारम्भ विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम मे आज सदर सांसद हरदोई जयप्रकाश रावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र विकासखंड टड़ियावां मण्डल की ग्राम पंचायत सगरापुर व ग्राम पंचायत बुझवा मे आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कर, भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर सांसद जयप्रकाश ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है।इस विकास यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कई महिलाओं की गोद भराई की रस्म व बच्चो के अन्नप्राशन संस्कार भी सांसद जी ने करवाये इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज बाजपेयी महेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष नंद किशोर उपनिदेशक कृषि नरोत्तम मिश्रा खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद ग्राम प्रधान रामश्री प्रदीप पाठक मुंडन सिंह जितेंद्र सिंह अमित वर्मा आशुतोष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व् कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
