14 से 22 जनवरी के मध्य जनपद के सभी बड़े मंदिरों में भजन, कीर्तन व सुंदर काण्ड का पाठ कराया जायेगा:- जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 14 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाले भजन, कीर्तन व सुंदर काण्ड आदि का पाठ कराने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील व ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन कर लिया जाए। जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment