
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव बीरे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल, पूर्व मंत्री विधायक अनिल वर्मा, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनिल सिंह वीरू सहित सैकड़ो वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हतदोई का सौंपा
इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव बीरे ने कहा कि बीजेपी सरकार तनाशाह सरकार है बीजेपी सरकार विपक्षी दलों के सांसदो नेताओं के साथ अन्याय कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बीजेपी सरकार के इशारे पर संसद में जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों के सांसदो को निलंबित किया गया है समाजवादी पार्टी जनता के आशिर्वाद से बीजेपी को देश की सत्ता से उखाड़ कर फेंक देगी उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में सदन में विपक्षी दलों के सांसदो को बोलने नहीं दिया जाता सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है सरकार बिना विपक्ष की मौजूदगी के काले व जनविरोधी कानून पास कर रही है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बीजेपी सरकार ने व मोदी जी ने काले कृषि कानून को लागू किया जिन कानूनों को वापस कराने के लिए लाखों किसान ने एक साल से ज्यादा प्रदर्शन किया जिसमें 700 किसानों की जान चली गई बीजेपी सरकार ने किसानों की बलि ली है मोदी जी ने किसानों की बलि लेकर जाट समाज का अपमान किया है
कहा कि प्रधानमंत्री जी हिटलर की माफिक तानाशाही की राह पर चल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के इशारे पर संसद में जनहित के मुद्दों को उठाने वाले विपक्षी दलों के सांसदो को निलंबित करवा रहे हैं मोदी जी और पूरी भाजपा विपक्षी दलों की एकजुटता व इंडिया गठबंधन की ताकत से डर गए हैं मोदी को रातदिन हार का डर सता रहा है उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेस की विधवा कहकर व कांग्रेस सांसद की पत्नी को 50 करोड़ की महिला मित्र कहकर व कांग्रेस महिला सांसद को सुपन्खा कहकर देश की महिलाओं का अपमान किया है मोदी तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह को रेन कोट पहनकर नहाने वाली देहाती महिला कहकर ग्रामीण क्षेत्र की माताओं बहनों का अपमान किया है मोदी जी ने विदेश में कहा था कि भारत सपेरों का देश था मुझे भारत में पैदा होने में शर्म आती थी
पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने समस्त संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है है उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ईडी सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ हथियार के रूप में करती है उन्होने ने कहा कि जनता बीजेपी सरकार व प्रधानमंत्री मोदी जी की तानाशाही का जवाब लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर देगी
प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनिल सिंह वीरू ने कहा कि समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार की तानाशाही के सामने झुकने वाली नहीं है समाजवादी पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने 37% वोट दिया था जिससे बीजेपी घबराई हुई है बाकी अभी हुए पांच राज्यों के चुनाव में भले ही विपक्ष की सरकार न बनी हो लेकिन जनता ने वोट बीजेपी से ज्यादा विपक्ष को दिया है जिससे बीजेपी डरी हुई है इसलिए आगामी लोकसभा चुनावों में मिलने वाली हार की खीज विपक्ष के सांसदो को निलंबित करके निकाल रही है
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से
सपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव बीरे, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, सपा प्रदेश सचिव अनिल सिंह वीरू, प्रहलाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष,धर्मवीर सिंह यादव, अजयपाल सिंह, अवनिकांत बाजपेई,आलोक वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष छत्रपाल छत्तर, अशोक वर्मा गोपार युवजन सभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, अभय प्रताप सिंह गोलू,हरिनाम यादव, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, धीरज अर्कवंशी, विक्रम कुशवाहा सहित सैकड़ो नेताओं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंl
