*पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना पाली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा -*

पुलिस अधीक्षक हरदोई केशवचंद गोस्वामी* द्वारा थाना पाली जनपद हरदोई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, बैरक, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ,थाने पर मौजूद सरकारी वाहनों के रखरखाव व उनकी साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए ।
इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related posts

Leave a Comment