*जनपद हरदोई के थाना कछौना में एनडीपीएस एक्ट के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण-*

*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 अभियुक्त को नयायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 01 वर्ष कारावास की सजा एवं 10,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

28.03.2019 को थाना कछौना पर एनडीपीएस एक्ट के संबन्ध में आरोपी शमसुद्दीन पुत्र भूरा के विरुद्ध मु0अ0सं0 154/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
– अभियोग में आरोपी को दिनांक 28.03.2019 को गिरफ्तार कर 24.06.19 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।
– अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप 20.12.2023 को मा0 न्यायालय द्वारा आरोपी शमसुद्दीन को 01 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं 10,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Related posts

Leave a Comment