यूपी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जयप्रकाश सांसद, हरदोई लखनऊ ! भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का फिलहाल दूर-दूर तक अभी कोई विकल्प नहीं दिखाई पड़ रहा है ।सांसद जयप्रकाश में आत्मविश्वास पूर्ण लहजे में कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लखनऊ स्थित अपने आवास पर ‘ मरियम टाइम्स ” से बातचीत के दौरान सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना ,महिला सुरक्षा, कृषि के क्षेत्र में लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं ,शिक्षा, रोजगार ,खेल , रक्षा व विदेश नीति में जो साहसिक निर्णय लिए हैं उसके चलते पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता बन चुके हैं ।सांसद जयप्रकाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी योजनाओं और तेजी के साथ चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों के बदौलत उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बन चुका है। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सड़क ,बिजली, कृषि ,महिला सुरक्षा, रोजगार, अपराध व अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता के रूप में पूर्णतया स्थापित हो चुके हैं ।उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में अपनी वापसी निश्चित रूप से सुनिश्चित करने जा रही है।
पीएम मोदी व सीएम योगी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं
