शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य रीता देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार द्वारा उनके निज निवास ग्राम कुकुही में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये। कम्बल पाकर मुंशीलाल राठौर, गुड्डू, कन्हई, अब्दुल, सलीम, लतीफ, नसरीन, फातिमा, रामकुमारी, लीलावती आदि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर डॉ. दीपक भारती प्रतिनिधि, रामचंद्र, पप्पू आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य द्वारा कम्बल वितरित किये गये !कड़ाके की सर्दी व शीतलहर में कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान
