PM Modi की रैली से पहले बंगाल के North 24 Parganas में भारी हिंसा, बमबाजी और गोलीबारी में BJP नेता व CISF जवान घायल
: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा से ठीक पहले, रविवार रात उत्तरी 24 परगना जिले का जगद्दल और भाटपारा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच हुई इस भीषण झड़प में बम और गोलियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक CISF जवान समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

