देश की राजधानी के करोल बाग इलाके में शुक्रवार तड़के गोलीबारी की एक वारदात सामने आई है।
इस घटना में आनंद पर्वत निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, वारदात शुक्रवार सुबह तड़के की है। घटना की जानकारी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से मिली,
जहाँ सुबह लगभग 3:55 बजे एक घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया था।

