Ex Army Chief General Naravane का बड़ा खुलासा, ‘LAC गतिरोध के दौरान सेना को मिली थी पूरी छूट, राजनीति से रहें दूर’
पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी अप्रकाशित आत्मकथा को लेकर मचे सियासी घमासान पर चुप्पी तोड़ दी है।
उन्होंने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि 2020 के भारत-चीन गतिरोध के दौरान सरकार ने सेना को ‘अकेला’ छोड़ दिया था। जनरल नरवणे ने स्पष्ट किया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी थी।
विभिन्न समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में जनरल नरवणे ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के दौरान सरकार ने उन्हें निर्णय लेने की “पूरी आजादी दी थी।
उन्होंने “जो उचित समझो, वह करो” का अर्थ भी समझाया और कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार को भारतीय सेना पर “बहुत भरोसा” था।

