पीएम मोदी ने सेवा और समर्पण से देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है :. असीम अरुण
हरदोई:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राजनीति में कांग्रेस शासनकाल की ‘अटकाने और भटकाने’ के अध्याय को समाप्त कर ‘सेवा और समर्पण’ से देशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक ऐसा मील का पत्थर है, जो आने वाली कई पीढ़ियों तक भारतीय लोकतंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के स्वतंत्र प्रभार मंत्री/ जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रेस को संबोधित कर कहा कीमहिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के सवालों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से ही महिला सशक्तिकरण को सेवा और संकल्प का माध्यम बनाया है।
उन्होंने कहा कि जहाँ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में रखा, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अमली जामा पहनाया
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री असीम अरुण ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल एक बार फिर कांग्रेस की कुटिल राजनीति और दोहरे चरित्र की भेंट चढ़ गया। उन्होंने विपक्ष की धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग को नकारते हुए कहा कि भारत का संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है। उन्होंने इतिहास के उन उदाहरणों को रेखांकित किया जब कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के नाम पर ‘यू-टर्न’ लिया
श्री अरुण ने कहा किभी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल (I.N.D.I.A गठबंधन) संसद में इस संशोधन का विरोध कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाली वास्तविकता बनी है:
मंत्री असीम अरुण ने आह्वान किया कि देश की नारी शक्ति अब अपमान और राजनीति का जवाब लोकतंत्र की शक्ति से देगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, ओम वर्मा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अतुल सिंह, परेश लोहिया, आयुष सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी, अभय दीक्षित,।
Mariyam Times ko like share v follow kren
Mariyam times news 9838040912

