आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

 

महिला आरक्षण पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले-मातृशक्ति देगी जवाब

 

_ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल पाया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश किया। यह देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

 

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने की बात आई, तब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने इसका विरोध किया।

 

उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

 

Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040812

Related posts

Leave a Comment