हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में भाजपा नेता राजा बक्स सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में सांसद जयप्रकाश जमकर गरजे

हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में भाजपा नेता राजा बक्स सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में सांसद जयप्रकाश जमकर गरजे

 

होली मिलन समारोह के बहाने जनसभा में छोड़े गए राजनीतिक तीर

 

कुर्ता छोटा या बड़ा करने के चर्चित बयान पर सांसद जयप्रकाश ने किया कटाक्ष

 

क्षेत्र की जनता तय करती है कि किसका कुर्ता छोटा हो या बड़ा नेता नहीं तय करता ।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं

 

हरदोई सांसद जयप्रकाश आज 156 हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में राजनीतिक विरोधियों पर जमकर गरजे ।

 

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि किसी का कुर्ता छोटा या बड़े करने का अधिकार सिर्फ क्षेत्र की जनता को ही होता है कोई भी नेता न तो किसी का कुर्ता छोटा कर सकता है और न ही बड़ा। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जनता को कहानी सुनाने का दौर अब समाप्त हो चुका है। मतदाता समझदार हो चुका है, और सभी नेताओं व उनकी असलियत के बारे में भलीभांति जान भी चुका है उसे अब कोई गुमराह नहीं कर सकता है।

 

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व हरदोई जनपद में उनके जो भी समर्थक हैं उनके मान सम्मान स्वाभिमान से किसी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, उनका हर तरह से खुलकर साथ दिया जाएगा और उनकी मदद की जाएगी।

सांसद जयप्रकाश ने कहा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी सामंजस्य बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सपनों को साकार कर विधानसभा चुनाव 2027 के महत्वपूर्ण मिशन में गंभीरता पूर्वक जुट जाना चाहिए।

 

भाजपा प्रत्याशी राजा बक्स सिंह ने कहा कि अन्याय, उत्पीड़न का दौर अब समाप्त हो चुका है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता किसी भी प्रकार के अन्याय व उत्पीड़न का मुंह तोड़ जवाब देने में पूर्णतया सक्षम है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मनमाना रवैया, अन्याय व उत्पीड़न का दौर अब दोबारा वापस आने वाला नहीं है।

 

जय सभा को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री ने किया। उत्तर अवसर पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह इतौली, विवेक सिंह चौहान, भाजपा नेता वीरेंद्र बाजपेई, प्रधान रारा संदीप वर्मा, इटोरिया प्रधान रणजीत सिंह इटोरिया, निजामपुर प्रधान सतीश वर्मा, पूर्व प्रधान प्रयाग सिंह, कनक पाल सिंह सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोबनलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश कुशवाहा, मनोज पांडे, बीडीसी हरी गुप्ता, बीडीसी प्रधान सरैया मृदुभावनी, जिला पंचायत सदस्य मोहिनी वर्मा समेत तमाम प्रधान पूर्व प्रधान बीडीसी व बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक व अन्य लोग भी मौजूद थे।

 

Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040812

 

Related posts

Leave a Comment