विश्व युवा कौशल दिवस-2025 के अवसर पर नियुक्ति पत्रों का किया गया वितरण

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से आज दिनांक 15 जुलाई, 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई के प्रांगण में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया।

विश्व युवा कौशल कार्यक्रम में माननीय श्रीमती प्रेमावती पी० के० वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं माननीय श्री अजीत सिंह बब्बन, जिला अध्यक्ष, बीजेपी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय श्रीमती प्रेमावती पी० के० वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि द्वारा 11 युवाओं को स्किल यूथ आईकन, जनपद के 04 उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाता, 03 औद्योगिक इकाईयों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित तथा 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक दशा में सम्बन्धित अधिष्ठान में रोजगार हेतु उपस्थित होने के लिए कहा गया, साथ ही अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को कौशल विकास से जुडकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की बात कहते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती वर्मा द्वारा समस्त चयनित लाभार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इस अवसर पर श्री कमलेश कुमार, जिला विकास अधिकारी, हरदोई, रोहित कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी० आई०, हरदोई, राकेश कुमार गौतम, जिला कार्यकम प्रबन्धक, अरविन्द सिंह, श्री विकम चौरसिया, एम०आई०एस० मैनेजर, अतिनेश कुमार, वरिष्ठ सहायक, दिलीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक, विक्रम प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक, फुलवार, अनुदेशक एवं अन्य आई०टी०आई० स्टाफ आदि विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment