उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिया गया गॉड आफ आनर

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण के संक्षिप्त निरीक्षण की तैयारी समीक्षा बैठक का जायज़ा लेने आये उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त अजय कुमार शुक्ला ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों साथ नवाबगंज वन विभाग के डाक बंगले पर समीक्षा बैठक ली।

बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकारो से वार्ता करते हुये उन्होंने बैठक के बारे में चर्चा की।
उन्होंने 9 स्थलों के निरीक्षण की बात कहते हुये कहा कि इस बैठक में ख़ास निर्देश दिये गये है कि मतदाता सूची में किसी का भी नाम न छूटने पाये जिसको लेकर अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि जो मतदाता 1 जनवरी 2018 से 1 जनवरी 2021 को वयस्क हो हुये है और उनका नाम किन्ही कारणों से मतदाता सूची में छूट गया हैं।

उनके नाम बढ़ाने हेतु डोर टू डोर सर्वे करके दिव्यांग, महिलाएं पुरुष आदि के नाम मतदाता सूची में सम्लित किये जायें साथ ही जिन लोगो के कई कई जगह नाम दर्ज है उनका पूरा विवरण तैयार कर एक जगह ही नाम दर्ज़ किये जायेंगे।
इस दौरान ज़िलाधिकारी रविन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी एडीएम राकेश सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Related posts

Leave a Comment