उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत सड़क का टेंडर होने के बाद काम हुआ शुरू
पूर्व मन्त्री पूर्व सांसद डॉ अशोक बाजपेई व हरदोई सांसद जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया उक्त संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ,पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक वाजपेई ने उक्त संपर्क मार्ग को स्वीकृत करने व काम शुरू कराने पर सीएम योगी के प्रति जताया आभार
हरदोई सांसद जयप्रकाश ने कहा कि पिहानी विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पिहानी के बूढ़ा गांव से कुल्हा मार्ग को स्वीकृत करने के बाद उसका काम शुरू कर दिया है, जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा।
पिहानी में बूढ़ा गांव से कुल्हा मार्ग के भूमि पूजन समारोह में पूर्व मन्त्री पूर्व सांसद डॉ अशोक बाजपेई , सांसद जयप्रकाश ब्लॉक प्रमुख की पिहानी कुशी बाजपेई ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता पारुल दीक्षित ,दिलीप मिश्रा ,नवनीत बाजपेई, बूढ़ा गांव के प्रेम प्रधान, रघुनाथ सिंह ,सोनू सिंह बखरिया, धुन्नी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,बबलू भदोरिया ,क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश के प्रतिनिधि अनुपम मिश्रा व धर्मेश मिश्रा , सांसद जयप्रकाश के प्रतिनिधि सांसद जयप्रकाश के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ,अमित ,दिलीप गुप्ता गुड्डू , अनिल सिंह मदार, धीरू सिंह ,राजपाल सिंह गौर, समेत तमाम प्रधान ,पूर्व प्रधान व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे ।



