आज श्रावण मास मे देवाधिदेव महादेव का पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक करने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती के मुख्य आतिथ्य मे शिव भोले कांवरिया ग्रुप हरदोई द्वारा श्री शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा हरदोई से तृतीय विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। कांवर यात्रा मे भव्य झांकियां, ढोल नगाड़े सहित शिव पार्वती एवं अन्य देवी देवताओं का रूप धारण किये हुए कलाकारों एवं शिव भक्तों ने हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए हरदोई नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री शिव संकट हरण महादेव मंदिर सकाहा मे पूर्ण आस्था व् भक्तिभाव के साथ शिव महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवर यात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया। कांवर यात्रा मे प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा, गौरव शुक्ला, मोनू दिवाकर, अशोक गुप्ता सहित भारी संख्या मे शिव भक्त व् श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



