हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन व प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा कुल 151 शिकायतों को सुना गया। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
Read MoreAuthor: admin
पत्रकार-प्रशासन समन्वय के लिए जनपदों में स्थायी समिति गठित करने का निर्देश
प्रदेश सरकार ने जनपद स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने हेतु सभी जिलों में स्थायी स्थानीय समिति के गठन और समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर सभी जनपदों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह समिति पत्रकारों की स्वतंत्रता एवं संवाद व्यवस्था को मजबूत बनाएगी। इस समिति की बैठकें प्रत्येक पखवाड़े या नियत समयावधि पर…
Read Moreऑनलाइन हाजिरी पर सख्ती, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हर हाल में अनुपालन के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर सख्ती बढ़ रही है। वहीं इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। साथ ही इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह की ओर से हाल में सभी डीआईओएस को जारी निर्देश में कहा गया है कि कई विद्यालयों द्वारा नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है। ऐसे में सभी डीआईओएस सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य…
Read Moreमायावती ने सात राज्यों के पार्टी संगठन की समीक्षा की, कहा- भाषाई आधार पर होने वाली हिंसा घातक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में भाषा विवाद को लेकर हो रही हिंसा घातक है। केंद्र को इस पर संज्ञान लेकर लोगों के जान माल की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा तब होता है जब धर्म, क्षेत्र, जाति और भाषा आदि की संकीर्ण राजनीति लोगों की देशभक्ति व उनके देश प्रेम पर हावी होने लगती है। मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई पार्टी की बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में संगठन की तैयारियों, जनाधार बढ़ाने और जनता के मुद्दों…
Read Moreभारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राघव शुक्ला ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
कहते हैं कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। यह कथन सत्य सिद्ध किया है पंडित राम रतन मेमोरियल शिक्षण संस्थान, कबीराखेड़ा के मेधावी छात्र राघव शुक्ला ने, जिन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में, शांतिकुंज जिला शाखा, हरदोई में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राघव शुक्ला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के अन्य गणमान्य अतिथि एवं…
Read Moreटेकऑफ से पहले विमान के कॉकपिट में आई तकनीकी खराबी, रनवे से लौटाया गया, फ्लाइट कैंसिल होने पर हंगामा
लखनऊ एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान को रनवे से वापस लौटाया गया तथा जांच-पड़ताल के बाद विमान को अंततः कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट में 150 यात्री थे। सूत्र बताते हैं कि कॉकपिट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आने से ऐसा किया गया।अहमदाबाद में एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के हादसे के शिकार होने के बाद विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। खासतौर पर एअर इंडिया की सेवाओं पर असर पड़ रहा है। विमानों की…
Read Moreलखनऊ : खेत में मिले तलवार, भाला और खंजर, पुलिस ने कब्जे में लिया
इटौंजा, लखनऊ । भरिगहना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश सिंह के मुताबिक गांव के नरेंद्र सिंह अपनी दुकानों की मिट्टी पटाई कर रहे थे। रघुवीर के खेत में जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही थी। यही मिट्टी नरेंद्र सिंह की दुकानों में डाली जा रही थी। बरसात हुई तो खेत की मिट्टी बह गई। मिट्टी हटी तो तलवार, भाला तथा खंजर के अंश दिखाई पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से 5 से 6 तलवारों समेत कुल 26 हथियारों के जंग लगे टुकड़े पाए गए हैं। अस्त्र…
Read Moreलखनऊ में मौसी की क्रूरता, 6 साल की भांजी की पिटाई से मौत, रुबीना गिरफ्तार
लखनऊ । राजधानी के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित चंदन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने अपनी 6 साल की भांजी आयशा की बेरहमी से पिटाई की, जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रुबीना को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बच्ची सीतापुर की रहने वाली थी। बच्ची का पिता शमशुद्दीन सीतापुर के महमूदाबाद स्थित बिलासपुर में रहकर मजदूरी करता है। बीते दिनों लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित चंदन गांव की रुबीना शमशुद्दीन…
Read Moreकेशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, PDA को बताया ‘पारिवारिक विकास एजेंसी’
लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को ‘पारिवारिक विकास एजेंसी’ करार देते हुए अखिलेश यादव को इसका ‘प्रमुख’ और उनके परिवार को ‘सदस्य’ बताया। मौर्य गोंडा जिले में थे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री और मनकापुर रियासत के पूर्व राजा स्वर्गीय कुंवर आनंद सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके बेटे, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात कर शोक प्रकट किया। इस दौरान…
Read More11 विरासत भवनों और किलों को पर्यटन स्थलों में बदलने की तैयारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के ऐतिहासिक धरोहरों को नया जीवन देने के लिए 11 पुराने किलों और भवनों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पर्यटन विभाग ने एजेंसियों के माध्यम से इसके लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किया है। यह कार्य सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू होने जा रही इस पहल से न सिर्फ विरासत किलों…
Read More