हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश का बयान
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल का विरोध
शर्मनाक व दुखद
कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों का महिला विरोधी रवैया हुआ
उजागर : जयप्रकाश
लखनऊ। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि जिस तरीके से विपक्षी दलों ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल का विरोध कर उसे पारित नहीं होने होने देने पर कांग्रेस, सपा समेत अन्य दलों का महिला विरोधी रवैया उजागर हुआ है।
भाजपा सांसद जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर देश की करोड़ों मां बहन बेटियों को उनका अधिकार दिलवाने में व्यवधान उत्पन्न कर देश की आधी आबादी महिलाओं का खुलकर विरोध करने का जो काम किया है जिसका परिणाम आने वाले समय में उन्हें भुगतना भी पड़ेगा ।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों का उक्त कृत्य उनकी मानसिक व महिला विरोधी सोच को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में देश की आधी आबादी महिलाएं विपक्षी दलों को उक्त घृणित कृत्य का करारा सबक सिखाने का कार्य करेंगी।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखकर हर क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है साथ में जनकल्याणकारी योजनाएं भी समान रूप से सभी के लिए लागू की जा रही हैं जिसका लाभदेश की जनता को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार में जितना विकास कार्य व जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई उतनी कभी भी पूर्व की सरकारों में नहीं की गई।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि केंद्र व प्रदेश की अधिकांश योजनाएं व जनकल्याणकारी योजनाएं हरदोई लोकसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत हो और उसके लिए वह सदैव प्रयास रत भी रहते हैं।
उन्होंने बीते दिनों में हरदोई की प्रमुख सड़कों, समेत कुछ अन्य योजनाओं व विकास कार्यों की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार भी जताया ।


