प्रशासन के सम्मान के लिए नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आता हूं हरदोई।

भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं : जेपी एस राठौर

हरदोई। प्रदेश के सहकारिता मंत्री व हरदोई जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं करूंगा उन्होंने कहा कि यदि गलत तरीके से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई तो दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई निश्चित रूप से करवाई जाएगी।
हरदोई भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान में भाग लेने आए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं प्रशासन के सम्मान के लिए नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हरदोई आता हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक व कुछ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत उनसे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मीडिया प्रभारी के साथ अशिष्ठ व्यवहार की शिकायत की है इसके संदर्भ में जिला प्रशासन से बात कर वांछित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि वह आगामी दोनों में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं v विभिन्न विभागों द्वारा क्रव्ये जा रहे विकास कार्यक्रमों का स्थलीय v भौतिक सत्यापन करने का काम भी करेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ,विधायक श्याम प्रकाश, विधायक प्रभाष कुमार , भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे ।

Related posts

Leave a Comment