हरदोई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू द्वारा आज जिला अधिवक्ता संघ की मीटिंग हॉल में बुलाई गई बैठक में वकीलों की हड़ताल को 17 सितंबर तक स्थगित किए जाने आम सहमति बनी ।
कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना था अधिवक्ता संघ की मांगों को यदि 15 सितंबर तक नहीं माना गया तो 17 सितंबर को जनपद की सभी संस्थाओं ,व्यापारियों व बुद्धजीवियों का सहयोग लेकर विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट लगाया जाए वह शासन दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाखरुपए की क्षतिपूर्ति दे ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता संघ हरदोई की आज संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में कृष्ण दत्त शुक्ला अध्यक्ष ,महेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, अरविंद सिंह भालीद ,त्रिलोकी सिंह एडवोकेट ,अशोक कुमार द्विवेदी एडवोकेट ,आदर्श पांडे, दिनेश पाल सिंह, अजीत कुमार सिंह समेतकई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया ।

