*बिलग्राम नगर से निकाली गई पैदल तिरंगा यात्रा, भाजपा विधायक आशीष सिंह हुए शामिल

 

हरदोई बिलग्राम नगर से आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह, आशू के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होते हुए पीपल चौराहे से होते हुए वापस में सीएचसी परिसर में आकर समाप्त हुई। सैकड़ों समर्थकों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर एक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. या यात्रा दीपा अमित विश्वास के संयोजन से निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह, आशू भी शामिल हुए तिरंगा यात्रा सीएचसी परिसर से निकली जो मुख्य चौराहे से होते हुए पीपल चौराहा होते हुए वापस सीएचसी परिसर में आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में।
शामिल नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार, डॉ कपिल देव,भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अमित विश्वास,मंगत राम, टोनू शर्मा शालू खां, रचित राठौर के अलावा सैकड़ो समर्थक रैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का जमकर नारा लगाया। मौके पर विधायक आशीष सिंह ने कहा की तिरंगा झंडा हम सभी की आन-बान और शान है। इस लिए तिरंगे का सम्मान सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आजादी का जश्न सभी को मनाना चाहिए। देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को भी याद करना चाहिये।

Related posts

Leave a Comment