अखिलेश यादव का आरोप: 2027 से पहले ही वोटर लिस्ट में हेरफेर शुरू

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही वोटर लिस्ट में ग़लत तरीके से बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी सत्ता पक्ष के निर्देशों पर काम कर रही है और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-घटाने जैसे खेल तेज़ी से चल रहे हैं।

अखिलेश यादव ने बताया कि इस बार पार्टी ने “PPTV प्रहरी” नाम का एक नया निगरानी तंत्र तैयार किया है, जो मतदाता सूची पर कड़ी नजर रखेगा और किसी भी तरह की हेरफेर को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई करेगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ेगा, इसलिए पार्टी हर बूथ पर सतर्क रहकर चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी।

Related posts

Leave a Comment