आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश हरदोई समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने सुरसा ब्लाक के हथिआई, गोसवा हड़हा,गंगापुर खजूरमई गांव में किसानों के समर्थन में समाजवादी चौपाल लगाकर किसानों को संबोधित किया समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने एम एस पी खत्म करके किसानों की रोजी रोटी खतरे में डाल दी है उन्होंने कहा मोदी सरकार ऐसा कृषि कानून लेकर आई है जिससे बिचौलिये मजबूत होंगे किसान कमजोर होगा पैसे वाले लोग किसानों की फसल औने पौने दाम पर खरीदेंगे उन्होंने कहा कि मोदी योगी जी की सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है सरकार किसानों की बात न सुनकर किसानों पर जबरन ऐसा कानून लाद रही जिससे किसान बर्बाद हो जाएंगे मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है योगी सरकार ने किसानों के गन्ने का 16 हजार करोड़ बकाया भुगतान नहीं है सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कि मोदी सरकार को किसान हित में किसान विरोधी कानून वापस लेने चाहिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांग का समर्थन करती है व किसानों के हर सुख दुःख में साथ खड़ी है सपा जिलाध्यक्ष ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व उनकी सपा सरकार आने पर मदत का वादा किया
चौपाल को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, नगर अध्यक्ष रियाशत खां,जिला सचिव जितेंद्र दिवाकर ,जिला सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष फैजान फैजी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद ,जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राठौर , श्रीश राजवंशी ,अनूप यादव, अरविंद राठौर, पुशपेंद्र सिंह दीपू ने सम्बोधित किया
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने सुरसा ब्लाक के हथिआई, गोसवा हड़हा,गंगापुर खजूरमई गांव में किसानों के समर्थन में समाजवादी चौपाल लगाकर किसानों को संबोधित किया!
