समाज कल्याण मंत्री व हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने किया संवाद सेतु का शुभारंभ हरदोई डीएम अन्य झा भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद अबअधिकारियों को उठाना ही पड़ेगा जनप्रतिनिधियों का फोन , संवाद सेतु’ के शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय को मिलेगा बल, स्वामी विवेकानन्द सभागार में ‘संवाद सेतु (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर)’ व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जनप्रतिनिधिगण व पत्रकार मौजूद रहे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत स्थापित कमांड सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को अनिवार्य रूप से कॉल बैक करना होगा। यह व्यवस्था सरकारी कार्यदिवसों और कार्यालय समय में सीयूजी नंबर पर लागू रहेगी… Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment